लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार गुप्ता विभिन्न कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं प्रशासनिक मामलों में विधायक कार्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। कई भाजपा नेताओं ने बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया है। मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा, महेंद्र प्रसाद साहू, राजकुमार पाठक, कौशल लाल शाहदेव, विजय दुबे, सुरेश यादव, दीपक निषाद और रविराज सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...