लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों की जांच की गई। इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई। रैश ड्राइविंग, ट्रिपल लोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत द...