Latehar News: पुलिस ने अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मैकलुस्कीगंज थाना कांड संख्या 33/2022 के मामले में रांची स्थित न्यायालय से जारी इश्तेहार का चंदवा के ढोटी गांव में विधिवत तामिला कराया गया। मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विनोद लोहरा, पिता राम प्रसाद लोहरा, निवासी ग्राम ढोटी, थाना चंदवा, जिला लातेहार के घर के मुख्य दरवाजे पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया। इसके साथ ही गांव के चौक-चौराहों पर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार का तामिला किया गया। इस कार्रवाई में चंदवा थाना पुलिस ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.