लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप पीपल चौक से भंडार कोना जाने वाली सड़क पिछले पांच वर्षों से जर्जर अवस्था में है। स्थानीय ग्रामीण सुरज, पप्पू, अशोक, कन्हाई, ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है।जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पानी की निकासी नहीं से तीन से चार फीट तक सड़क पर पानी जमा रहता है ।इस लेकर बधुवार को ग्रामीण ने कई बार एसडीओ कार्यालय जाकर आव...