लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने की। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण सहित विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अक्टूबर माह के राशन वितरण में तेजी लाने तथा सभी पात्र लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में हरा राशन कार्ड वितरण, राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, सुसुप्त राशन कार्डों की स्थिति और मोबाइल सीडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अक्टूबर माह में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित वितरण का...