Latehar News: पीटीआर प्रबंधन चलाएगा पशुओं का टीकाकरण अभियान
लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। पीटीआर के जानवरों को संभावित संक्रमण से बचाने के लिए प्रखंड पशुपालन पदा.के साथ मिलकर वन प्रबंधन बहुत जल्द पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। जानकारी रेंजर उमेश कुमार दूबे ने दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अक्सर जंगली जानवरों में संक्रमण की बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। इसलिए आसपास के पशुओं का टीकाकरण किया जाना बेहद जरुरी है। इधर विभागीय पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने अभियान की पूरी तैयारी कर लिए जाने की बात बताते कहा कि जानवरों को संक्रमण से बचाने के लिए स्थानीय प्रखंड पशुपालन पदा.के सहयोग से अभियान के दौरान आसपास के पशुओं का एमएफडी और एलएसडी का वैक्सीनेशन किए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- पशुओं से मनुष्यों में फैल सकती है संक्रामक बीमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.