लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। पीसीसीएफ (हॉफ्फ) के बेतला आगमन को लेकर रविवार से ही पार्क का मेन गेट बंद कर दिया गया। इससे बेतला घूमने आए पर्यटक मेन गेट के अंदर नहीं जा सके।हालांकि इस बात को लेकर गेट पर तैनात वन कर्मियों के साथ पर्यटकों की तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई।पर बाद में आसपास के लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद पर्यटक मान गए तथा मेन गेट से ही मायूस हो सभी वापस चले गए।इसबारे में नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) से आए पर्यटक सुभाष मेहता,मंदीप प्रसाद,अवधेश कुमार, प्रदीप महतो आदि ने बताया कि उन्हें यदि मेन गेट बंद होने की जानकारी पूर्व में होती तो वे परिवार को घूमाने बेतला नहीं लाते। यह भी पढ़ें- पीसीसीएफ हॉफ्फ ने लिया पीटीआर का जायजा, वनाधिकारियों को दिए निर्देश मेन गेट बंद रखने की सूचना विभागीय अधिकारियों को पूर्व दे ...