Latehar News: पानी टंकी के पास कार-बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के पानी टंकी के पास गुरुवार की देर शाम कार और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। घायलों की पहचान विकास भुईयां, पवन कुमार और अनिल उरांव के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी सह कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने तत्काल घायलों को टेंपो से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पानी टंकी के समीप कार संख्या जेएच 01-जीटी-4036 और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे पंकज तिवारी ने घायलों की मदद की और घटना की सूचना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। मौके पर राकेश प्रसाद और उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.