Latehar News: पांडेयपुरा में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। सदर प्रखंड के पांडेयपुरा गांव में शनिवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 201 कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर सालोडीह स्थित गर्म जलकुंड पहुंची। यहां पुरोहित सूर्यदेव उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु वापस शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और गाजे-बाजे पर श्रद्धालु झूमते रहे। इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। पूजा में मुख्य यजमान राकेश प्रसाद पत्नी के साथ शामिल हुए। कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: कलशयात्रा के साथ सुसज्जित पंडालों में विराजीं मां भवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.