Latehar News: पांच महीने से वृद्धा पेंशन बंद, इलाज के लिए भी पैसे नहीं
लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: महुआडांड़,प्रतिनिधि। वृद्धावस्था पेंशन पिछले पांच महीने से बंद रहने के कारण बुजुर्ग कैलाश प्रसाद आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। पेंशन की राशि नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ इलाज कराने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैलाश प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों से पेंशन जल्द बहाल कराने के साथ पांच महीने की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पेंशन की राशि उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसी से दवा समेत अन्य आवश्यक खर्च पूरे होते हैं। वहीं, क्षेत्र में कई ऐसे बुजुर्ग महिला-पुरुष हैं, जो अपनी दवा और दैनिक जरूरतों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना पर निर्भर हैं। पेंशन बंद होने के कारण बुजुर्ग रोज प्रज्ञा केंद्र और बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लाभुकों ने प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.