Latehar News: पांच दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम का हवन-पूजन के साथ हुआ समापन
लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम का गुरूवार को हवन एवं आहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देना था। पांच दिनों तक ग्रामीणों ने नियमित रूप से योगाभ्यास में भाग लिया।
समापन समारोह समापन समारोह में योग प्रचारक घनश्याम योगी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा इनके लाभों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.