लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के कई सरकारी विद्यालय आज भी पक्के पहुंच पथ से वंचित हैं। बरसात के मौसम में स्कूल तक जाने का रास्ता कीचड़युक्त और फिसलन भरा हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बच्चों को पगडंडी, खेतों और नालों को पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और विद्यालयों में उपस्थिति भी प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सरकारी स्कूल आज भी सड़क से वंचित, पगडंडियों के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे-शिक्षकविद्यालयों के नाम महुआडांड़ प्रखंड के टिमकिटाड़ मध्य विद्यालय, गनसा एवं बेलवार विद्यालय, लातेहार प्रखंड के मदुआखांड़, प्राथमिक विद्यालय सेमरी एवं कुड़पानी विद्यालय, मनिका प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्याल...