Latehar News: पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लातेहार, अगस्त 26 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर,धर्मपुर पथ में पर्यावरण संरक्षण विषय पर बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग के भैया-बहनों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीनों वर्गों से कुल 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता के परिणाम में शिशु वर्ग में गुंजन कुमारी ने प्रथम, दर्शिका कुमारी ने द्वितीय तथा अर्थ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में राजलक्ष्मी प्रथम, पृथ्वीराज द्वितीय और पूर्णिमा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं किशोर वर्ग में नीति कुमारी ने प्रथम, भूमिका कुमारी ने द्वितीय तथा सौम्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.