लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा एनएलसी इंडिया लिमिटेड को आवंटित नॉर्थ धाधू कोल परियोजना के लिए आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई अधूरी रही।

विरोध की स्थिति विरोध के नाम पर तथाकथित ग्रामीणों ने बालूमाथ प्रखंड सह अंचल परिसर में पर्यावरण जनसुनवाई के लिए निर्मित अस्थाई पंडाल को हाईजैक कर लिया। जिससे झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद समेत जिला प्रशासन द्वारा नामित पदाधिकारियों का प्रवेश निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर नहीं हो सका। काफी प्रयास के बाद भी जब पर्यावरणीय जनसुनवाई शुरू नहीं हो सकी, तो जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कार्रवाई को स्थगित किए जाने की घोषणा की। एनएलसी इंडिया लिमिटेड सीजीएम अभय भगत ने बताया कि अगले 42 वर्षों में उक्त परियोजना से 4.5 मिलियन टन प्रति वर्ष कोयला उत्पादन किए...