Latehar News: परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का घेराव आज
लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: लातेहार। जेएसएससी- जेपीएससी के माध्यम से हुए कथित घोटाले की सीबीआई जांच कराने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा 10 सितंबर दिन गुरूवार को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे लातेहार जिला मुख्यालय में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शामिल होंगे। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा, जबकि प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव का मार्गदर्शन रहेगा। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.