Latehar News: परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में मनी सरदार पटेल की जयंती
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: बारियातू। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बारियातू थाना प्रभारी अनूप कुमार, प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार साव, पुअनि लीलावती कुमारी व सअनि छोटू पंडा ने संयुक्त रूप से सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला संबंधी अपराध, साइबर ठगी, पॉक्सो एक्ट, नशामुक्त समाज का निर्माण, यातायात नियमों के पालन व विद्यार्थियों के लिए अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। मौके पर सूर्यतनय सिंह, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.