Latehar News: परसही पंचायत में लगा री-केवाईसी शिविर
लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के परसही पंचायत में रविवार को एसबीआई बैंक की ओर से खाताधारकों के लिए नि:शुल्क री-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एसबीआई के सीएसपी संचालक सुजीत कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में खाताधारक शिविर में पहुंचे और अपने बैंक खातों का री-केवाईसी कराया। सीएसपी संचालक सुजीत कुमार यादव ने बताया कि बैंक खातों को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए समय-समय पर री-केवाईसी कराना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाताधारकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर नि:शुल्क री-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। शिविर में खाताधारकों को री-केवाईसी की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गयी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.