लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। वन विभाग के समीप नये सरना भवन परिसर में प्राकृतिक एवं भाई-बहन स्नेह का पावन पर्व करमा सरना आदिवासी एकता मंच के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ करमा लोकगीत गाती हुई महिलाएं एवं युवतियां हाथों में करम डाल लिए हुए पारंपरिक नृत्य करती हुई आखरा पहुंची। जहां बैगा पाहन रघुवा नगेसिया, कैतका मुंडा ने पूरे विधि विधान से करम डाल स्थापित करते हुए पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो़ अजय राज खलखो के रूप में शामिल हुए। इसके पश्चात् महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न गांव से आए हुए सैकड़ो युवक-युवतियां, महिला-पुरुष के द्वारा ढोल मांदर की थाप पर करम गीत गाते हुए करम डाल के चारों ओर घेरा बनाकर सांस्कृतिक झूमर नृत्य किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...