Latehar News: पकरी में दीवाली के अवसर पर पारंपरिक जतरा मेले की धूम
लातेहार, नवम्बर 9 -- दीपावली पर जतरा मेले का आयोजन Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेताग पंचायत में सोमवार को दीपावली त्योहार के अवसर पर एक दिवसीय जतरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान मांदर की थाप, पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र उत्सवी माहौल में सराबोर हो गया। मेले के अवसर पर अखाड़े में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला,पुरुष और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए देर शाम तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मेले में लोगों का उत्साह देखते ही बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.