लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। केचकी पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया बुद्धेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई।इसमें कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न ग्रामसभा से पारित चबूतरा निर्माण, पथ व नाली की मरम्मती,दशगात्र मंडप का जीर्णोद्धार आदि संबंधी कुल 70 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। पंचायत सचिव अरविंद उरांव ने सभी गाँव के विकास को देखते हुए विभागीय निर्देशानुशार योजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की बात बताई।बैठक में मुखिया बुद्धेश्वर सिंह,पंचायत सचिव अरविंद उरांव, उपमुखिया रिया देबी, सहायक मिथुन गुप्ता,ग्राम प्रधान विजयमल सिंह,अजय सिंह, वार्ड सदस्य मनोज मांझी,रामदयाल सिंह,नागो देबी,ममता देबी,लीलावती देबी,जयशंकर सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...