Latehar News: नो एंट्री की मांग पर अड़े व्यवसायी, अंचलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ शहर के मुख्य मार्ग पर कोयला लदे भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को जनता एवं व्यवसायी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ बालेश्वर राम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सात अक्टूबर को प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक के बाद अबतक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग से लगातार कोयला लदे ट्रक और हाइवा गुजरने के कारण धूल प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं,सड़क जाम की समस्या के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इससे आम नागरिकों,दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.