लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षाविद् स्व. मंगलदेव पांडेय के निधन पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन 26 जुलाई की रात मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ था। शोकसभा में विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी रौशन कुमार बक्शी, लेखापाल बैद्यनाथ हेम्ब्रम, संजय कुमार, अंजना मिंज, ऋचा रानी, अशोक किसान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...