Latehar News: नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग
लातेहार, अक्टूबर 27 -- स्मारक स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों ने डीसी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर सदर प्रखंड के मतनाग (जोगनाटांड़) स्थित अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से अतिक्रमण हटाने और निर्मित विवाह मंडप को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष जानकी सिंह खरवार ने बताया कि ग्राम मतनाग में एनएच-75 के समीप खाता संख्या 24, खेसरा सं 399 और रकबा 0.89 एकड़ भूमि पर स्मारक स्थल एवं विवाह मंडप स्थित है। आरोप है कि रामेश्वर सिंह, पिता स्व़ टिबर सिंह ग्राम ललगड़ी निवासी ने लंबे समय से विवाह मंडप में ताला लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है। साथ ही स्मारक स्थल की जमीन का भी अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.