लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सोमवार को बालूमाथ प्रखंड की धाधु पंचायत के हेमपुर गांव में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह नाली शहदेव गंझू के घर से शिव मंदिर तक बनाई जाएगी। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाली निर्माण हो जाने से जलजमाव और गंदगी की समस्या दूर होगी। उन्होंने संबंधित विभाग व संवेदक से योजना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आग्रह किया। शिलान्यास कार्यक्रम में विक्रांत सिंह, संतोष ठाकुर, मनोहर साव, सुधीर गंझू, सुरेन्द्र ठाकुर,बालेसर गंझू, फागू गंझू, महेंद्र गंझू,अरविंद साहनी, कलदेव गंझू,राजेश ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्रामीण एवं कई मह...