Latehar News: नाली जाम , सड़क पर बह रहा गंदा पानी
लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी संवाद-3नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानीबरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर नाली जाम हो जाने से दूषित पानी बह रहा है। ज्ञान कुमार, बबलू आदि लोगों ने बताया कि जब सड़क निर्माण हो रहा था, तो उस जगह नाली की सफाई बिना कराए ऊपर से पीसीसी सड़क का निर्माण करा दिया था। स्थिति अब यह हो गई है कि नाली जाम हो जाने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। लोगों ने कहा कि दीपावली और फिर छठ महापर्व नजदीक है। ऐसे में नाली को ठीक नहीं कराया गया, तो व्रतियों को इस गंदे पानी से ही होकर छठ घाट जाने की विवशता हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.