लातेहार, अक्टूबर 14 -- नशीले स्प्रे से महिला की चेन और अंगूठी छीनी Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जायसवाल वस्त्रालय के पास बुधवार को एक महिला को नशीला स्प्रे छिड़काकर सोने की चेन और अंगूठी छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। पीड़िता की पहचान मुख्य पथ निवासी व्यवसायी गिरधारी प्रसाद की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। महिला के परिजनों के अनुसार सुमन देवी गांधी पुस्तकालय भवन के पीछे स्थित अपने घर से पूजा-अर्चना करने निकली थीं। इसी दौरान गली में एक युवक ने उन्हें बातचीत में उलझाया और पास के काली मंदिर में पूजा कराने के लिए ले गया। वहां से लौटने के दौरान युवक उन्हें शिवपुरी गली में ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला के मुंह के पास नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गईं।...