Latehar News: नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे श्रद्धालु
लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि । नवरात्र पर एक ओर भक्त जहां मॉं दुर्गा की भक्ति में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर मौके रात में पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्रद्धालु भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बीती रात सरईडीह में कृष्ण- सुदामा की मित्रता और कुटमू में भगवान गणेश उत्पत्ति नाटक का मंचन किया गया।मौजूद दर्शकों ने कलाकारों के जीवंत अभिनय की मुक्त कंठ से सराहना की।इधर केचकी स्टेशन परिसर, बखोरीडेरा, कंचनपुर,सरईडीह पश्चिमी और पोखरी में प्रोजेक्टर के द्वारा पर्दे पर दिखाए जा रहे धारावाहिक रामायण का मौजूद श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। नतीजतन दुर्गोत्सव पर चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र उल्लासमय हो गया है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पांडाल ने घेरी पूरी गली, आवागमन ठप यह भी पढ़ें- Lateha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.