Latehar News: नवरंग चौक पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन क्षेत्र स्थित नवरंग चौक पर दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद यहां प्रशासन की ओर से पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण सप्तमी से दशमी तक मां दुर्गा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग आसपास के निजी मकानों के समीप खाली जगहों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे चौक के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नवरंग चौक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति इस वर्ष पूरे विधि-विधान से पूजा का आयोजन कर रही है। समिति इस बार अपना 57वां वर्ष पूरा कर रही है। यहां लगभग 55 फीट ऊंचा और 45 फीट चौड़ा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण पर करीब नौ लाख रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.