लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने निर्मित दुकानों के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता मोती प्रसाद सोनी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। आवेदन में कहा गया कि जिन लोगों के नाम पर दुकानें आवंटित की गई थी। वे स्वयं दुकान का संचालन नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अन्य लोगों को किराये पर दे दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह नगर पंचायत के नियमों व प्रचलित प्रावधानों के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानों का आवंटन निरस्त कर पारदर्शी व नियमानुसार नई प्रक्रिया के तहत पात्र लाभुकों को ...