Latehar News: धूल-गर्द और जाम से बारियातू के व्यवसायी व ग्रामीण परेशान
लातेहार, सितम्बर 19 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। बारियातू मुख्य मार्ग पर उड़ रही धूल-गर्द, कोयला वाहनों की आवाजाही और बार-बार लगने वाले जाम से परेशान व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने अब प्रशासन से समाधान की मांग करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बजरंगबली मंदिर परिसर में व्यवसायियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया।
समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन समस्या का समाधान नहीं होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में लोगों ने कहा कि मुख्य मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान लगातार धूल उड़ती है। इससे पूरा बाजार क्षेत्र धूल-गर्द से भर जाता है। लोगों ने सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत करते हुए कहा कि बच्चों, बुजुर्गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.