लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: बालूमाथ,बारियातू प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत के अलगडिहा गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराम उरांव 41 वर्ष,पिता स्व. भोला उरांव निवासी अलगडिहा गांव के रूप में हुई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बलराम उरांव अपनी पत्नी के साथ खेत में धान रोपनी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ गर्जन शुरू हो गया। मौसम बिगड़ता देख दोनों खेत का काम छोड़कर पास स्थित अपने घर की ओर लौटने लगे। रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बलराम उरांव उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के समय उनकी पत्नी उनसे कुछ दूरी पर थीं, जिससे वह सुरक्षित बच गईं।

प्रतिक्रिया और उपचार घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते...