Latehar News: धरधरी नदी की बाढ़ से फसलें तबाह, ग्रामीणों ने डीसी से मांगा मुआवजा
लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के ओरवाई गांव में धरधरी नदी में आई अचानक बाढ़ से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी संदीप कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
ज्ञापन देने वालों का समूह कांग्रेस नेता पंकज तिवारी एवं उप प्रमुख रामकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे और डीसी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण धरधरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी का पानी आसपास के खेतों में फैल गया। इससे खेतों में लगी धान समेत अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खेती ही गांव के अधिकांश लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.