लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली दुर्घटना बालूमाथ चंदवा मुख्य सड़क मार्ग पर बालूमाथ चंदवा थाना क्षेत्र के सीमांना में हुई।

पहली दुर्घटना जानकारी के अनुसार चेताग पंचायत के ग्रेजा गांव निवासी बूकलू उरांव उम्र लगभग 26 वर्ष ,पिता सुखा उरांव का चंदवा में आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी दुर्घटना बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया गांव में हुई।

दूसरी दुर्घटना चतरा जिले के लावालौंग गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर लौट रही लीला देवी अचानक चलती बाइक से असंतुलित ह...