लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ और चंदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलखडीहा निवासी रशीद अंसारी (पिता स्व. नईम अंसारी) अपनी पत्नी रुखसाना और सात वर्षीय पुत्र अलियान अंसारी के साथ बाइक से लोहरदगा जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रशीद, उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चंदवा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी घटना लुकुइया गांव के समीप हुई। नावागढ...