लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव के निर्देशन एवं पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चंदवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, चंदवा थाना कांड संख्या 159/26 में बाजारटांड़ मांडर निवासी एजाज अंसारी,(पिता यूसुफ अंसारी) को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध अवैध रूप से सखुआ बोटा की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। वहीं, चंदवा थाना कांड संख्या 160/26 में कामता निवासी सुनील भुइयां, पिता मोहन भुइयां को गिरफ्तार किया गया। उस पर अपने ही चाचा के साथ मारपीट करने का आरोप है। अग्रतर कार्रवाई के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अप...