लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ वन क्षेत्र के मारंगलोइया पंचायत के बिशनपुर गांव के जंगल में मृत मिले हाथी का गुरुवार को चिकित्सकीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मृत हाथी को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम वन विभाग को बिशनपुर गांव के जंगल में एक हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नीलिमा तिर्की के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सकीय टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। मौके पर वन विभाग की ओर से फॉरेस्टर आनंद चौधरी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। चिकित्सकीय टीम और वन विभाग के कर्मियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, हाथी की मौत लग...