लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में श्री दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार को एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह एवं पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने गोनिया और बारियातू स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। बारियातू पूजा पंडाल पहुंचने पर अधिकारियों ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बारियातू पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: डगरूआ में शांति समिति की बैठक, पूजा के दौरान डीजे बजाने पर ...