लातेहार, सितम्बर 13 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रविवार 13 सितंबर को दोपहर दो बजे से दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पूजा समिति का गठन एवं संभावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। समिति की ओर से कहा गया है कि सभी के सहयोग और सहभागिता से दुर्गा पूजा का आयोजन पूरे धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू यह भी पढ़ें- Ranchi News: महानगर दुर्गा पूजा समिति की आमसभा आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...