लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले मातृशक्ति दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गावाहिनी के रूप में सजी दर्जनों युवतियों ने हाथों में तलवार लेकर पथसंचलन किया और शक्ति, साहस व आत्मरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान युवतियों ने जय भवानी, जय शिवाजी, हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाए। पथसंचलन की शुरुआत दुर्गा पूजा पंडाल से हुई। इसमें शामिल युवतियां अनुशासित तरीके से परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय तक पहुंचीं। इसके बाद सभी युवतियां पथसंचलन करते हुए वापस पूजा पंडाल लौटीं। कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन किया गया। इसके माध्यम से मातृशक्ति को अपनी शक्ति पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sam...