Latehar News: दिव्यांग विश्वनाथ राम को मिली व्हीलचेयर
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मूरपा गांव निवासी 47 वर्षीय दिव्यांग विश्वनाथ राम पिता स्व़ बंधन राम को बुधवार को व्हीलचेयर प्रदान की गई। बीडीओ सोमा उरांव के निर्देश पर प्रखंड समाज कल्याण विभाग की ओर से महिला पर्यवेक्षिका ममता देवी की उपस्थिति में उन्हें व्हीलचेयर सौंपी गई। इस पहल से दिव्यांग विश्वनाथ राम को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात,मो. जुबैर,श्यामसुंदर यादव,तुलसी राम, कर्मदेव उरांव,सोनू खान,अवध किशोर सहदेव,बाबूलाल राम और सोनू कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.