लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। जिले में लंबित दाखिल-खारिज मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में अंचलवार एवं हल्कावार विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी ने सभी अंचलाधिकारियों को 11 एवं 18 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शिविरों में दाखिल-खारिज, लगान रसीद, भूमि सीमांकन सहित अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। जिले के लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज, मनिका, बरवाडीह, गारू और महुआडांड़ प्रखंड परिसरों में संबंधित हल्का संख्या के अनुसार दोनों तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। अपर समाहर्ता ने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि श...