लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय दलहन संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत केंद्र प्रायोजित पीएम-आरकेवीवाई/केवाई के अंतर्गत मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना के क्रियान्वयन और वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बताया गया कि जिले के लिए योजना के तहत 361.60985 लाख रुपये की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत है।

बैठक की जानकारी बैठक में दलहन फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन, बीज वितरण, किसानों के प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, प्रमाणन शुल्क समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। खरीफ मौसम में अरहर और उड़द के प्रमाणित बीज उत्पादन तथा विभिन्न प्रखंडों में मूंग के प्रत्यक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में क...