लातेहार, अगस्त 19 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार सदर थाना के नवनियुक्त प्रभारी अशोक कुमार पासवान एवं महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी से लातेहार थाना में विधायक प्रतिनिधि गौरव दास व नेहा साहम ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई गई। साथ ही लातेहार में शांति, सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। नवनियुक्त थाना प्रभारियों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भयमुक्त वातावरण बनाने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...