Latehar News: थाना दिवस में दो भूमि विवादों का मौके पर निष्पादन
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: गारू, प्रतिनिधि। गारू थाना परिसर में बुधवार को एकदिवसीय थाना दिवस का आयोजन थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा एवं सीओ दिनेश कुमार मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ। थाना दिवस में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े आवेदन दिए। अधिकारियों ने सभी मामलों की सुनवाई की। प्राप्त आवेदनों में से दो भूमि विवादों का दोनों पक्षों की सहमति एवं जांच के बाद मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.