लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसपी कुमार गौरव ने आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। थाना दिवस में भूमि विवाद, वित्तीय लेनदेन, धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले सामने आए। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, पिछले तीन महीनों में प्राप्त आवेदनों पर हुई कार्रवाई को लेकर आवेदकों से फोन पर प्रतिक्रिया भी ली गई। मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...