लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद व अन्य मामलों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की गई। थाना दिवस में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि संबंधी 40 तथा महिला से संबंधित एक मामला शामिल था। प्राप्त मामलों में से 33 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। आयोजन के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपस्थित थे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित थाना दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों सह...