लातेहार, सितम्बर 24 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद समेत अन्य मामलों से संबंधित कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि से संबंधित तीन तथा अन्य छह मामले शामिल थे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से सुनवाई की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की। थाना दिवस के दौरान प्राप्त नौ मामलों में से आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। इससे भूमि विवाद समेत अन्य मामलों के त्वरित निष्पा...