लातेहार, अगस्त 17 -- Latehar News: बरवाडीह, बेतला, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ जुलूस की शक्ल में हर हर महादेव, बोल बम, ऊं नमः शिवाय आदि जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते केचकी संगम पहुंचे। वहां पर कलश में जल लेकर पुनः उसी मार्ग से अपने-अपने शिवालय लौटे। इसके बाद कोयल और औरंगानदी के संगम जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। शाम में शिवभक्तों ने महादेव शिव का शृंगार पूजन के बाद महाआरती की। इसमें सरईडीह, पोखरी, कुटमू, बेतला, अखरा, कंचनपुर, डोरामी, कल्याणपुर आदि गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। नतीजतन इसदिन सुबह से शाम तक पूरा क्षेत्र शिव की भक्ति से सराबोर रहा। उधर, बरवाडीह में सावन के तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में ...