लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। पुलिस अनुमंडल कार्यालय परिसर के समीप बुधवार को एक नीलगाय तारों के जाल में बुरी तरह फंस गई। देर तक तारों में उलझे रहने के कारण वह तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद प्रभारी वनपाल आनंद कुमार चौधरी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नीलगाय को सुरक्षित तारों के जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान घायल नीलगाय का पशु चिकित्सक डॉ. नीलिमा तिर्की एवं उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य निगरानी के लिए वन विभाग की टीम नीलगाय को अपने साथ ले गई। वन विभाग के इस त्वरित एवं सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...