लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तपोवन पार्क के समीप सोमवार की देर शाम एक बुजुर्ग का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार स्वारथ यादव 17 सितंबर से लापता थे।

लापता होने की जानकारी परिजनों के मुताबिक, लापता होने से पहले उन्हें कोर्ट परिसर के सामने संचालित एक होटल में काम करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। इधर सोमवार की शाम तपोवन पार्क के समीप लोगों ने एक शव पड़ा देखा।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ...